अधिकारी एवं कर्मचारी मानवता को शर्मसार करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर सरकार को लगा रहे हैं पलीत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन)  उधम सिंह नगर के जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं तो बदहाल है स्वच्छता के नाम पर भी अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार को पलीता लगाने में लगे हुए हैं साथ ही मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है | जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की डेड बॉडी 2 दिन से कमरे के अंदर रखी हुई थी और बॉडी पर कपड़ा तक नहीं डाला गया वही ड्रेसिंग रूम की भी हालत बहुत ख़राब है वहा गंदगी का अंबार लगा हुआ था जब इस मामले की जानकारी प्रमुख अधीक्षक से ली गयी तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया अब देखना ये है की उच्च अधिकारी एवं सरकार ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कोई एक्शन लेती है या नहीं या फिर ऐसे ही मानवता को शर्मसार करते रहेंगे अधिकारी व कर्मचारी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *