लालकुआं में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं (जफर अंसारी) अंबेडकर नगर पार्क में बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें अनेकों विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर उनको परामर्श दिया एवं निशुल्क दवाई वितरण किया ।इस अवसर पर हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर अजय पाल ने कहा कि हमारे हॉस्पिटल द्वारा प्रतिवर्ष कम से कम 25 शिविर क्षेत्र में लगाए जाते हैं जिसमें मैदानी क्षेत्र पर्वतीय क्षेत्र दोनों शामिल हैं इन शिविरों में लोगों की मुफ्त जांच परामर्श एवं मुफ्त दवाइयां वितरण की जाती हैं उन्होंने कहा की बृजलाल हॉस्पिटल की ओर से यथासंभव मुफ्त चिकित्सा शिविरों का क्रम आगे भी चलता रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *