एक दिन की मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी का गांव वासियों ने किया स्वागत,, सृष्टि गोस्वामी के सुझाव पर होगा कार्य|

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के ग्राम दौलतपुरकी रहने वाली एक दिन की बाल मुख्यमंत्री सृष्टि गोस्वामी का उनका घर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया आपको बता दे कि ग्राम दौलतपुर की सृष्टि गोस्वामी को बालिका दिवस के अवसर पर एक दिन का बाल मुख्यमंत्री बनाया गया था सृष्टि गोस्वामी ने कल दिन भर प्रशासनिक व शासनिक अधिकारियों के द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन को सुना और देखा साथ ही कुछ अपने सुझाव भी दिए एक दिन की बाल मुख्यमंत्री बनने के बाद सृष्टि गोस्वामी ग्राम वासियों ने भव्य स्वागत किया इसको लेकर सृष्टि गोस्वामी काफी खुश नजर आई सृष्टि गोस्वामी का कहना है कि कल बाल दिवस के अवसर पर मुझ एक दिन का बाल मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात थी यह मौका मुझे हमेशा याद रहेगा हम बाल विधानसभा से जुड़े हुए हैं और इसमें 70 सदस्य है और सभी बच्चों की समस्याओं को लेकर कार्य करते हैं और इसके माध्यम से मैने बाल मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया मेरी प्राथमिकता थी कि जो भी बच्चों को लेकर समस्या थी उसको मैं सबके सामने लाऊं 12 विभाग के अधिकारी हमारे साथ मौजूद थे सभी ने अपनी प्रस्तुति हमें दी मेरे द्वारा बच्चों और लड़कियों की सेफ्टी के लिए कई सुझाव दिए गएऔर यह सभी सुझाव पहले बाल आयोग के पास जाएगी और उसके बाद यह सुझाव मुख्यमंत्री को जायेगे सृष्टि गोस्वामी को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाए जाने और ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत करने पर सृष्टि के पिता भी काफी हर्षोल्लास नजर आ रहे हैं प्रवीण गोस्वामी का कहना है कि मुझे काफी अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ है जो कि मैंने पहली बार विधानसभा देखी और बड़े अधिकारियों के साथ मुझे बैठने का मौका मिला इससे मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला है क्योंकि 12 विभागों के अधिकारियों ने अपने कार्यों के बारे में वहां बताया इसे लगता है कि कार्य काफी अच्छे चल रहे हैं और जिन कार्यों में कमी दिखाई दी उसको लेकर सृष्टि गोस्वामी द्वारा कई सुझाव दिए गए और अधिकारियों ने उन सुझाव का कार्य करने की बात कही एक दिन की बाल मुख्यमंत्री बनकर सृष्टि गोस्वामी ने हरिद्वार जिले के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है इसी कारण उनके घर पहुंचने पर ग्राम वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया सृष्टि गोस्वामी द्वारा बच्चों और लड़कियों को लेकर अपने कई सुझाव दिए हैं जिसको लेकर सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा उन सुझावों पर कार्य करने की बात की गई और साथ ही इन सभी सुझाव को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने भी पेश किया जाएगा जिससे बच्चों और लड़कियों को होने वाली परेशानियों से उनको निजात मिल सके||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *