काशीपुर – ( सुनील शर्मा ) कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है तो वही गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया है | दोनों ही वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने की खुशी में कांग्रेसी कार्यकर्ता एक रेस्टोरेंट में एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने मिठाइयां वितरण करते हुए आतिशबाजी कर जश्न मनाया। साथ ही अन्य सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों में भी खुशी का माहौल देखा गया। इसी के तहत काशीपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिलोक सिंह अधिकारी के गिरीताल रोड स्थित सिंह रेस्टोरेंट पर उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बनने पर हरीश रावत एवं नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में मिष्ठान वितरण एवं आतिशबाजी की गई। इस मौके पर वहां मौजूद कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी करते हुए एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह अधिकारी, आशीष अरोरा बॉबी, महेंद्र बेदी, अरुण चौहान, शफीक अंसारी, अलका पाल, जफर मुन्ना, अब्दुल कादिर, मंसूर अली मंसूरी, सुरेश शर्मा जंगी, जय सिंह गौतम, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी समेत काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
हल्द्वानी- राष्ट्र से विकास समिति का पथ संचलन लक्ष्मी शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर सरस्वती शिशु मंदिर पर समापन हुआ…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- राष्ट्र से विकास समिति का पथ संचलन लक्ष्मी शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर बरेली रोड होता…
“पढ़ाई में कभी चूक न करना, क्योंकि यही वह कुंजी है जो आपके सपनों के ताले को खोल देगी।” – अब्दुल कलाम
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- 10 मई 2025 को दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की शैक्षणिक…
महंगाई की मार, फीके हुए त्यौहार बाजारों में नहीं दिख रहा उत्साह
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) त्यौहारों के सीजन में बढ़ती महंगाई की मार का असर अब बाजारों में…
