रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है इधर देर रात्रि जैसे ही एआईसीसी कार्यालय दिल्ली से इसकी घोषणा हुई कांग्रेस कार्यकर्ता तिलकराज बेहड़ के आवास विकास स्थित आवास पर पहुंच गए और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलकराज बेहड़ को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई भी खिलाई इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, निगम पार्षद मोहनखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सुनील जड़वानी, सुशील गाबा, अनिल रावत, राघव सिंह, व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे इधर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह तिलकराज बेहड़ के रुद्रपुर आवास पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करें
Related Posts
हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो, भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में मांगे वोट…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में हल्द्वानी में रोड शो कर रहे…
जिला पंचायत बीडीसी मेंबरों ने जिले के आला अधिकारियों को बैठक में ना पहुंचने पर बैठक का किया बहिष्कार….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर विकासखंड में बीटीसी और ब्लाक प्रमुख की बैठक द्वारा ग्राम पंचायत और बीटीसी के मेंबर द्वारा…
किच्छा में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी बधाई….
ख़बर शेयर करें -देहरादून :- मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूर्व विधायक राजेश…
