खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
खटीमा, 1 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और जनसमस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
सीएम धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने खटीमा के उदयमान मेडल प्राप्त खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुंवर, गंभीर सिंह धामी, रणदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चम्पावत डीएम मनीष कुमार, एसएसपी अजय गणपति सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
