घरेलू कलह से तंग,, मां ने पांच बेटियों सहित कुएं में कूद कर दी जान

ख़बर शेयर करें -

 रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (राजस्थान के कोटा में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने उठाया घातक कदम) कोटा राजस्थान में कोटा जिले के रामगंजमंडी पंचायत क्षेत्र में एक महिला ने पांच बेटियों के साथ कुएं में कूद जाने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में चेचट थाना क्षेत्र के कालिया खेड़ी गांव निवासी बादाम देवी उम्र 40 ने अपनी पांच बेटियों सावित्री उम्र 14, अंजलि 8,काजल 6, गुजन 4, और एक साल की मासूम अर्चना के साथ किसी समय गांव में स्थित एक कुएं में कूद गयी। जिससे इन सभी की मृत्यु हो गई। इसका पता सुबह ग्रामीणों को लगने पर सभी शवों को बाहर निकाला गया। बादाम देवी के दो और बेटियां गायत्री उम्र 15, पूनम उम्र 9 है, वे और उनके पिता शिवलाल को गांव में मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर रामगंजमंडी पुलिस उपाधीक्षक सहित चेचट थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि महिला का उसके पति के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला तंग आकर आत्माघाती कदम उठाया। वही पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *