रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में आहूत कांग्रेस की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए समस्त कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है | शर्मा ने कहा कि जनसभा को सफल बनाने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल ,युवक कांग्रेस ,एनएसयूआई किसान कांग्रेस , असंगठित कांग्रेस ,अल्पसंख्यक कांग्रेस, यूथ सेवादल के साथ-साथ निगम पार्षद ,,ग्राम प्रधान ,बीडीसी मेंबर ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी और उसके परिणाम स्वरूप रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में आहूत विशाल जनसभा जबरदस्त कामयाब रही | शर्मा ने कहा कि जनसभा में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और वह उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेषकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हैं | शर्मा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है और 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी | शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की तारीफ की है |
Related Posts
अब एक ही जगह पर लगाई फूड वैन तो होगी कार्रवाई…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– फूड वैन मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब जिला, नगर निगम प्रशासन भी हरकत…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण मंत्री को सौंपा मांगपत्र, मानदेय वृद्धि और सेवा शर्तों में सुधार की मांग
ख़बर शेयर करें -देहरादून- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता /सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में …
जिला चिकित्सालय में अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से मरीजों के खाने पर डाला जा रहा है डाका….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-आपको बता दें रुद्रपुर जिला चिकित्सालय में सरकार द्वारा और रुद्रपुर के क्षेत्र के विधायक शिव अरोड़ा…
