5 महिलाओं सहित 8 लोगों को सौंपे आर्थिक सहायता के चेक – विधायक चीमा

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर– (सुनील शर्मा) क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आज 5 महिलाओं समित 8 लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन से प्राप्त आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। उक्त लोगों ने पिछले दिनों श्री चीमा के समक्ष आवेदन किया था। कार्यालय के समीप विधायक चीमा ने पुत्रों की शादी  के लिए ग्राम रामपुर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र पूरन सिंह, अलीशा बेगम पत्नी नाज़िम रज़ा, कटरामालियान निवासी कमलेश देवी,पत्नी पवन कुमार, ग्राम गिन्नी खेड़ा निवासी नन्हे सिंह, पुत्र टेनी, सैनिक कॉलोनी निवासी गीता राय, पत्नी गौरव राय को 9950 रुपए की धनराशि एवं दिमागी रूप से बीमार पुत्र के  इलाज के लिए  ग्राम खरमासी निवासी पूरन सिंह, पुत्र हुकुम सिंह, तथा आजीविका चलाने के लिए श्यामपुर निवासी बलविंदर कौर, पत्नी जोरावर सिंह, एवं धनोरी पट्टी निवासी सुनीता पत्नी सियाराम को 9950 रुपए के चेक प्रदान किये। कुल 8 लोगों को 79,600 रुपए के चेक प्रदान किए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *