रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा भाईचारा एकता मंच का वार्षिकोत्सव आने वाले 27 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क रूद्रपुर में होगा | यहाँ हर साल की तरह इस साल भी पटेल जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा | गृह लक्ष्मी सेवा समिति के सहयोग से चल रहा सिलाई सेंटर और ब्यूटीशियन का कार्य आगे भी जारी रहेगा | सिलाई सेंटर में सिलाई सीखने वाली महिलाओं को गृह लक्ष्मी सेवा समिति के सहयोग से जारी किए गए प्रमाण पत्रों का देते समय केपी गंगवार ने कहा कि भाई चारा एकता मंच महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा महिलाओं को आत्मनिर्भर बना कर उन्हें समाज में बराबर का स्थान दिलाना ही संगठन का उद्देश्य है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटेल जयंती का कार्यक्रम अंबेडकर पार्क में होगा और इस कार्यक्रम को ही भाईचारा एकता मंच के वार्षिकोत्सव का रूप दिया जाएगा कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति महिला शक्ति का सम्मान किया जाएगा इस वर्ष संगठन ने 2000 महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा है | संगठन की महिला जिला अध्यक्ष सुमन पंत ने सभी पदाधिकारी व सदस्यों से अपील की अभी से संगठन के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं | बैठक में महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार व महिला महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी ने संगठन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी इस अवसर पर सेंटर की संचालिका ज्योति मंडल के अलावा भाईचारा एकता मंच की दर्जनों महिलाएं मौजूद रही |
Related Posts
शहीद-ए-आजादी को श्रद्धांजलि: चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस पर विशेष सभा एवं जुलूस….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- सामाजिक संगठनों, रुद्रपुर क्षेत्र की न्यायप्रिय जनता,श्रमिक संयुक्त मोर्चा और उससे जुड़ी यूनियनों -संगठनों को क्रांतिकारी…
उत्तराखंड में स्मार्ट बिजली व्यवस्था की ओर बड़ा कदम: अगस्त तक उद्योगों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, पुराने बिजली बिल होंगे माफ….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- उत्तराखंड राज्य में अब बिजली उपभोक्ताओं को पारदर्शी और आधुनिक मीटरिंग सिस्टम मिलने जा रहा है।…
हल्द्वानी- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, चालक फरार
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– शहर के छड़ायल क्षेत्र में शुक्रवार रात दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ई-रिक्शा…
