(उत्तराखंड,)हल्द्वानी। शहर में कुछ दिनों पूर्व हुए अपहरण कांड का पुलिस ने आज सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और रणनीति के चलते न केवल अपहृत युवक को सकुशल बरामद किया, बल्कि 50 लाख की फिरौती के लिए रची गई साजिश का भी पर्दाफाश कर दिया।
क्या था मामला:
दिनांक 07 मई 2025 को वादी गिरीश चंद्र लोहनी निवासी तल्ली बमौरी, मुखानी ने थाना मुखानी में तहरीर दी कि उनके 27 वर्षीय पुत्र तुषार लोहनी का कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया है। घटना के अनुसार, अपहृत को हरियाणा के फरीदाबाद ले जाकर उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर संख्या 113/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट को सौंपी गई।
पुलिस की कार्यवाही:
एसएसपी मीणा ने तत्काल एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बांदा, इटावा व हरियाणा में छापेमारी की।
गिरफ्तार हुए तीन आरोपी:
पुलिस ने दिनांक 19 मई को तीन आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आलोक तिवारी से 50 लाख की लेनदेन की रंजिश के चलते तुषार लोहनी का अपहरण किया गया था। अपहरण की योजना शादी समारोह में बनी थी, जिसमें आरोपी मुन्ना कुरैशी (हरियाणा), अंकुश कुमार और विनय प्रताप (इटावा) शामिल थे।
अपहरण की साजिश:
दिनांक 6 मई को कालाढूंगी रोड स्थित बावर्ची रेस्टोरेंट से तुषार लोहनी का अपहरण किया गया और उसे बांदा व चित्रकूट में अलग-अलग स्थानों पर रखा गया। परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. दयाशंकर तिवारी (61 वर्ष), निवासी बांदा
2. अंकुश कुमार (21 वर्ष), निवासी कृपालपुर, इटावा
3. विनय प्रताप (24 वर्ष), निवासी कृपालपुर, इटावापु
लिस टीम में शामिल अधिकारी:
उ 0नि0 दिनेश चंद्र जोशी (थानाध्यक्ष, मुखानी)
उ0नि0 वीरेन्द्र चंद्र (प्रभारी आरटीओ)
उ0नि0 हरजीत राणा
उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट
कानि0 बलवंत बिष्ट
कानि0 रविन्द्र खातीका
नि0 चंदन सिंह नेगी (एसओजी)
