एसएसपी मणिकांत मिश्रा का एक्शन जारी,पुलिस ने स्मैक के साथ युवक और महिला को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, गदरपुर पुलिस ने स्मैक के साथ युवक और महिला को किया गिरफ्तार

उधम सिंह नगर में एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गदरपुर पुलिस ने एक युवक और महिला को 20.2 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने स्मैक के परिवहन में प्रयुक्त मोपेड वाहन (मो0सा0) को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान और भी तेज़ किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *