शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला: जी.एस. खाती बने चंपावत के नए मुख्य विकास अधिकारी
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग रहे जी.एस. खाती का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें चंपावत का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय जनहित व कार्यहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश के अनुसार जी.एस. खाती को रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित कर चंपावत भेजा गया है, जहां वे अब नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
इस प्रशासनिक निर्णय से चंपावत जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
समाचार प्लस लाइव
CDO स्तर पर बड़ा बदलाव, चंपावत को मिला नया विकास अधिकारी”
