
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में मृतक के नाम पर 29 लाख की लोन ठगी का खुलासा, फर्जी दस्तावेजों से खरीदी गई जेसीबी जब्त, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाला मामला उजागर किया है, जिसमें मृत व्यक्ति के नाम पर 29 लाख रुपये का बीमा क्लेम कर लोन हड़पने वाला शातिर ठग गिरफ्तार किया गया है।
केलाखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी रिजवान अल्वी पुत्र उस्मान अल्वी द्वारा मृतक सलीम पुत्र तौफीक (निवासी सिरसा, हरियाणा) के नाम पर महिन्द्रा एंड महिन्द्रा फाइनेंस से 30 लाख रुपये की जेसीबी मशीन फाइनेंस कराई गई थी, जबकि सलीम की मृत्यु 6 सितंबर 2023 को ही हो चुकी थी।
जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने नगर निगम मुरादाबाद से मृतक के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और मृतक के खाते में समय-समय पर पैसे जमा कर आरटीजीएस के माध्यम से डाउन पेमेंट व मासिक किश्तें भरता रहा। इसके बाद बीमा क्लेम के नाम पर 29 लाख रुपये हासिल कर लिए और फिर जेसीबी को 27 लाख में बेच भी दिया।
23 मई 2025 को थाना केलाखेड़ा में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने रिजवान अल्वी को गिरफ्तार कर लिया और जेसीबी को भी कब्जे में ले लिया गया है। अभियुक्त पर पहले से 8 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त:
नाम: रिजवान अल्वी पुत्र उस्मान अल्वी
पता: वार्ड नंबर 06, रत्नामडैय्या, थाना केलाखेड़ा
उम्र: 36 वर्ष
बरामदगी: जेसीबी मशीन (UK18S2163)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
उस पर पहले से IPC और BNS की कई धाराओं में कुल 08 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, मारपीट, एससी/एसटी एक्ट और विद्युत अधिनियम शामिल हैं।
पुलिस टीम:
1. श्री अशोक कुमार (थानाध्यक्ष, केलाखेड़ा)
2. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राजपूत
3. हे.कानि. संजीव कुमार
4. कानि. दिनेश धपोला
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
