काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर गैरसैंण की घटना के विरोध में प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी के तहत काशीपुर में भी आप कार्यकर्ताओं ने मौहल्ला किला से विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया और मुख्य बाजार होते हुए एमपी चौक पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा, अमित रस्तोगी एडवोकेट व स. जसपाल सिंह टिल्लू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आज दोपहर किला तिराहा पर एकत्र हुए और राज्य सरकार के खिलाफ भारी नारेबाजी करते हुए गैरसैंण की घटना पर विरोध जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दीपक बाली ने कहा कि सरकार जनविरोधी एवं हिटलरशाही रवैया अपनाने में कतई पीछे नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकार की हर जनविरोधी सोच एवं नीतियों का आम आदमी पार्टी खुलकर विरोध करती आ रही है और आगे भी करेगी। इस दौरान संजीव शर्मा, अमन बाली, आमिर हुसैन, आयुष मेहरोत्रा, अरुण चंद्रा, डा. विजय शर्मा, मुकेश चावला, राजू भारती, रजनी पाल, अर्जुन, अभिषेक, मदन, ममता शर्मा, फहीम अख्तर, लक्की माहेश्वरी व सुनील आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे।
Related Posts
खनन माफियाओं ने किया एसडीएम पर जानलेवा हमले का प्रयास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज…..
ख़बर शेयर करें -खनन माफियाओ के जानलेवा हमले से बाल बाल बचे उप जिला अधिकारी…. काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में खनन…
प्रॉपर्टी को लेकर दो सगे भाईयो में खुनी संघर्ष,आधा दर्जन परिजन गंभीर रूप से जख्मी………
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-निकटवर्ती क्षेत्र संजय नगर हाथीखाना में प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों के बीच हुए विवाद का मामला इतना…
महानगर कांग्रेस ने सिमरन चौधरी को किया सम्मानित…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- देहरादून में मिस नार्थ इंडिया 2023 का खिताब जीतने वाली शारदा कालोनी निवासी सिमरन चौधरी का…
