काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में आम आदमी पार्टी अब विधानसभा चुनाव को लेकर और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है। और वहीं रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल भी आप पार्टी में शामिल हो गए हैं । हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में ‘मिशन उत्तराखंड नवनिर्माण’ कार्यक्रम के तहत कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा जिस का लाइव प्रसारण भी टेक्नोलॉजी के माध्यम से जगह-जगह विधानसभाओं में किया गया तो वह प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कर्नल कोठियाल का सदस्य प्रोग्राम देखा गया आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने कहा की आप पार्टी उत्तराखंड में भी मजबूती से काम करेगी। आप पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को प्रदेश में प्रमुख चेहरे की तरह पेश किया है। सूत्रों के मुताबिक आप का यह अभियान अब कांग्रेस और भाजपा को परेशान कर सकता है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक उठापटक अब और तेज होने की संभावना है।
Related Posts
पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के पक्ष में किया जबरदस्त चुनाव प्रचार…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष,और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से…
बालिका दिवस के शुभ अवसर पर डॉक्टर इला मेहरोत्रा ने दिए बालिकाओं को स्वस्थ एवं निर्भर रहने के सुझाव..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- क्षेत्र की जानी-मानी महिला रोग विशेषज्ञ डा. इला मेहरोत्रा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा…
कैंटर की चपेट में आने से महिला उप निरीक्षक की हुई मौत….
ख़बर शेयर करें -चंपावत-टनकपुर बुधवार को पुलिस परिवार चंपावत जनपद के लिए एक दुख भरी खबर मिली चंपावत जिले के…
