रुद्रपुर । (शादाब हुसैन ) जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आज जिला पूर्ति अधिकारी तेज बल सिंह को ज्ञापन सौंपा। सौपें ज्ञापन में कहा गया कि कोविड की महामारी में राशन वितरण प्रणालीकोरोना कर्फ़्यू के चलते आम आदमी आर्थिक रूप परेशान हैं लेकिन जिले में राशन वितरण सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं इसलिए आपसे निवेदन है कि राशन वितरण प्रणाली को ठीक ढंग से किया जाए और प्रत्येक राशन धारक को पूरा राशन वितरित किया जाये नहीं तो कांग्रेस पार्टी आपके दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी आपके विभाग व प्रशासन की होगी। एक बात और आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि बहुत सारे राशन धारक ऐसे हैं जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन अभी तक नहीं हो पाए हैं अतः आप से मांग की उन राशन धारकों को भी राशन दिया जाए जिससे कि वह भी इस करोना में महामारी में अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें । ज्ञापन सौपने वालों में हिमांशु गाबा, कार्यकारी जिला कांग्रेस कमेटी उधम सिंह नगर , महानगर महामंत्री राजीव कामरा, जिला महासचिव सुशील गाबा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सी पी शर्मा व अमित हालदार मौजूद थे।
Related Posts
चोरी का माल खरीदने वाले सर्राफा समेत पांच शातिर चोर गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- पुलिस ने घरों की रेकी कर घर खं्रगालने वाले पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है।…
हल्द्वानी- पेयजल संकट पर भड़का लोगों का गुस्सा…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे वसंत विहार और पीपलपोखरा के लोगों ने सोमवार को…
श्री शिव नाटक क्लब के कलाकारों एवं पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को पटका ओढ़ाकर किया गया सम्मानित…
ख़बर शेयर करें -श्री शिव नाटक क्लब के तत्वाधान में प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन के नवें …
