कार्यालय में तैनात नैनीताल एसएसपी महिला एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (जफर अंसारी) एसएसपी नैनीताल आफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते समय किच्छा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा महिला एएसआई की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में भी शोक का माहोल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा के टनकपुर रोड निवासी महिला एएसआई कंचन सामंत आयु 39 वर्ष पुत्री शोभन सिंह नैनीताल एसएसपी कार्यालय में में तैनात थी। शनिवार की शाम ड्यूटी करने के बाद वह स्कूटी से अपने घर खटीमा को वापस लोट रही थी। रत तक़रीबन 9 बजे उनकी स्कूटी अज्ञात वाहत की चपेट में आकर दुर्घटना गिरहस्त हो गई। दुर्घटना स्थल के पास स्थित ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतक के मोबाइल में डायल नंबर पर फोन करने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने उसकी शिनाख्त कंचन सामंत के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। पुलिस के अनुसार मृतका अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *