हल्द्वानी – (नंदन राम आर्य) नैनीताल जिले में जहां आपराधिक ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं लालकुआं पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने लालकुआं बॉर्डर में चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा जिनसे पुलिस ने सात पिस्टल एक तमंचा बरामद किया । पुलिस का कहना है अपराधियों की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है जिस पर कासगंज पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है । गौरतलब है कि अपराधी शहर में हथियारों को लेकर किस मकसद से आ रहे थे या कोन सी बडी घटना को अंजाम देना चाहते थे इन सभी चीजों को लेकर पुलिस जांच मे जुट गयी है बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 बेहद ही नजदीक है तो वही जिले में जैसे जैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही हैं और अपराधिक गतिविधियां भी चुनाव के दरमियान बढ़ने की आशंका रहती है ऐसे में लालकुआं सीमा पर मुखबिर की सुचना पर पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाई है।
Related Posts
जमीनी विवाद में जानलेवा हमला छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर के ग्राम बिन्दु खेड़ा में खेत में जुताई कर रहे टैक्टर में आग लगाने का प्रयास…
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया संस्कृत सप्ताह समारोह…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में संस्कृत विभाग तथा आइक्यूएसी के तत्वावधान में एवं प्राचार्य प्रोफेसर जानकी…
भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी करने के संबंध में उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्र……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने बुधवार को उप जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने…
