लालकुआं – (जफर अंसारी) बरसात के मौसम में सभी किसान अपने खेतों में धान की रोपाई किया करते हैं परंतु लालकुआं के हल्दुचौड़ की दोलिया ग्राम सभा में यहां के ग्रामीणों ने जो किया है वह हैरान करने वाला है ,यहां ग्रामीणों और दुकानदारों ने सड़क पर धान की रोपाई की, ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कई सालों से क्षेत्रीय विधायक और प्रशासन को ज्ञापन देते देते वह थक चुके हैं पर यहां के मुख्य मोटर मार्ग जोकि कई ग्राम सभाओं, स्कूलों और स्टोन क्रेशर को जोड़ता है पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है परंतु आज तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है, इसी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन और विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए, ग्रामीणों का कहना है कि ना तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उनकी सुनते हैं और ना ही क्षेत्रीय नेताओं के कानों में जूं रेंगती है, इस कारण उन्होंने दलदल बन चुकी सड़क पर धान की रोपाई कर डाली, और कहा कि अगर जल्द ही सड़क का मरम्मत का कार्य नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे और इस रोड पर आवाजाही बंद करने के लिए बाध्य होंगे,
Related Posts
इन्टरार्क मजदूर संगठन के मजदूरों द्वारा पंतनगर में बुलाई गईं आम सभा, बड़ी संख्या में पहुंचे मजदूर..
ख़बर शेयर करें -इन्टरार्क मजदूर संगठन के मजदूरों द्वारा इन्टरार्क कंपनी के दोनों प्लांटो किच्छा व पंतनगर के बाहर मजदूर…
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में पौड़ी जिला प्रदेश में पहले स्थान पर, 900 लक्ष्य के सापेक्ष 977 आवेदन स्वीकृत….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी – विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय बैंकर्स पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक मुख्य…
कम नहीं मिलेगा राशन, गोदामों में लगे इलेक्ट्रिक कांटे :रेखा आर्या….
ख़बर शेयर करें -देहरादून – प्रदेश के किसी भी गांव में अब कम राशन सप्लाई नहीं होगा क्योंकि सभी गोदाम…
