रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है इधर देर रात्रि जैसे ही एआईसीसी कार्यालय दिल्ली से इसकी घोषणा हुई कांग्रेस कार्यकर्ता तिलकराज बेहड़ के आवास विकास स्थित आवास पर पहुंच गए और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलकराज बेहड़ को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें मिठाई भी खिलाई इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा, उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, निगम पार्षद मोहनखेड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सुनील जड़वानी, सुशील गाबा, अनिल रावत, राघव सिंह, व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश अरोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे इधर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह तिलकराज बेहड़ के रुद्रपुर आवास पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करें
Related Posts
2 माह का सेल्फ एंप्लॉयड टेलर एवं जूट बैग पर आधारित प्रशिक्षण हल्द्वानी में किया गया आयोजित……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी नैनीताल के तत्वाधान में मैसर्स साईं इंस्टिट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट हल्द्वानी द्वारा 2…
विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस के प्रचार ने पकड़ी है। रफ्तार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर विधानसभा सीट से हाथी हुआ गायब, साइकिल की रफ़्तार धीमी,कमल और पंजे ने पकडी रफ्तार, झाड़ू…
(महल सिंह हत्याकांड) आरोपियों के विरूद्ध ऊधम सिंह नगर पुलिस की गई सख्त कार्यवाही…..
ख़बर शेयर करें -एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के निर्देशन काशीपुर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त पर दर्ज…
