पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 15.04.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 (कोटद्वार-03,यातायात कोटद्वार-03, लक्ष्मणझूला-01, व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 164 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
वृन्दावन पब्लिक स्कूल में पारम्परिक लोक चित्रकला ऐपण विधा की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- वृन्दावन पब्लिक स्कूल नैनीताल व साह चौधरी समाज के संयुक्त तत्वावधान में वृन्दावन पब्लिक स्कूल में…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर किया जाएगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया…
हल्द्वानी पुलिस ने गुमशुदा महिला और उसकी दो पुत्रीयों को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-आनंद बल्लभ पुत्र पितांबर दत्त निवासी भीमताल द्वारा दिनांक 11-03- 2023 को कोतवाली हल्द्वानी आकर तहरीर दी…
