
समाचार प्लस लाइव | थाना पुलिस की कार्रवाई,बंद घर में चोरी करने वाले दो बाल अपचारी पकड़े, चोरी का माल बरामद
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र अंतर्गत कौशल्या एन्क्लेव फेस-1 में बंद घर का ताला तोड़कर की गई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया माल भी बरामद किया है।
घटना 3 जून 2025 की है, जब वादी सोनू त्रिवेदी अपने घर में ताला लगाकर दुकान चला गया था। वापस लौटने पर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और सोने-चांदी के जेवर, नकदी, चेकबुक, एटीएम और बिजली के तार गायब हैं। इस मामले में थाना ट्रांजिट कैंप में FIR संख्या 165/25, धारा 305/331(3) BNS के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान 8 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो किशोर पंचवटी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय शिवम पुत्र प्रमोद (निवासी गड्ढा कॉलोनी शास्त्रीनगर) और 14 वर्षीय मैशाद उर्फ नन्हे पुत्र भूरा को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना कबूल की और उनके पास से चोरी गया सामान भी बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, इन्हीं आरोपियों के पास से कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र स्थित कौशल्या वाटिका फेस-1 में हुई एक अन्य चोरी से संबंधित सामान भी बरामद हुआ है। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
🔸 बरामद सामान का विवरण:
पीली धातु के कुंडल, नथ की चेन, टॉप्स और लॉकेट
सफेद धातु की चम्मच, सुपारी, सिक्के, कवर व पायल
एसबीआई की चेकबुक (अकाउंट नंबर 11755755655)
बच्चों के कड़े व माला आदि कुल 16 प्रकार के आइटम
👮♀️ गिरफ्तारी टीम:
1. उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र (चौकी प्रभारी आवास विकास)
2. उ.नि. दिनेश चन्द्र भट्ट
3. उ.नि. नेहा ध्यानी (बाल कल्याण अधिकारी)
4. अपर उ.नि. चन्द्र प्रकाश बवाड़ी
5. हे.कानि. अनिल कुमार
थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद उधम सिंह नगर
👉 पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए चोरी की वारदात का खुलासा कर आमजन में भरोसा कायम किया है।
