एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नानकमत्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नेपाली तस्कर समेत दो गिरफ्तार, 44 ग्राम स्मैक बरामद

ख़बर शेयर करें -

📰 समाचार प्लस लाइव,एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नानकमत्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नेपाली तस्कर समेत दो गिरफ्तार, 44 ग्राम स्मैक बरामद

 

उधम सिंह नगरएसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 44 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नेपाली नागरिक है। पकड़े गए अभियुक्तों में सुखदेव सिंह (35 वर्ष) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बिजली कॉलोनी, सिद्धा नवदिया, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर और तेज सिंह (27 वर्ष) पुत्र नैन सिंह निवासी कंचनपुर वार्ड नंबर 09, सीमा प्रहरी चौकी ब्रह्मदेव, जिला कंचनपुर, महाकाली अंचल, नेपाल शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि नेपाली तस्कर तेज सिंह स्मैक खरीदने के लिए खटीमा क्षेत्र में आया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और लगभग ₹8000 नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई है।

एसएसपी को नेपाल सीमा से स्पेशल ब्रांच के माध्यम से अभियुक्त सुखदेव और उसके भाई लखविंदर के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें उल्लेख था कि ये दोनों नेपाली मूल के युवाओं को स्मैक सप्लाई कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सघन निगरानी शुरू की और फिर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में नेपाल सीमा की स्पेशल ब्रांच की टीम ने भी गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की, साथ ही नेपाल पुलिस को भी इस कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सुखदेव का भाई लखविंदर पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो बार जेल जा चुका है, जबकि सुखदेव भी एक बार झनकयिया थाने से एनडीपीएस मामले में जेल गया था।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *