चमोली –(जितेन्द्र कठैत) कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव एवं सेवा के लिए स्वयंसेवक संघ की आरोग्य मित्र टोली तैयार.की गई जिसमें कोविड विशेषज्ञों के द्वारा अक्टूबर -नवम्बर में कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर की संभावना व्यक्त होते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में “आरोग्य मित्र योजना” में कोविड की संभावित तीसरी लहर शुरू होने के पहले ही जन-जन को बचाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कोविड की संभावित तीसरी लहर से लोगों के बचाव की तैयारी एवं जन जागरण के लिए आरोग्य मित्र योजना अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर चमोली में एक आरोग्य मित्र प्रशिक्षण बैठक आयोजित हुई। यह जानकारी आरोग्य मित्र योजना के प्रमुख अतुल शाह ने दी उन्होंने कहा कि दसौली खंड के न्याय पंचायत स्तर तक प्रशिक्षण हेतु स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी गई है जिस में न्याय पंचायत गडोरा के लिए कुलवीर बिष्ट, शिवम सती, सुखदेव व वीरेंद्र को जिम्मेदारी दी गई है छिनका न्याय पंचायत हेतु मंगल व सौरव अग्रवाल मैठाणा न्याय पंचायत के लिए विनोद राणा, सतीश थपलियाल, अमर सिंह रावत,सुरेंद्र बैरागना न्याय पंचायत हेतु मनवर व हरेंद्र को जिम्मेदारी दी गई है 29 अगस्त तक न्याय पंचायत स्तर के प्रत्येक ग्राम सभाओं से 6 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा इन प्रशिक्षण केंद्रों में ग्राम स्तर तक के स्वयंसेवकों को बुलाकर प्रशिक्षित करने के साथ ही आरोग्य मित्र योजना अंतर्गत अनुषांगिक संगठन के स्वयंसेवकों की एक टोली बनायी जाएगी तथा प्रशिक्षित सदस्य सेवा कार्य के लिए क्षेत्र में हर समय तैयार रहेंगे। इस मौके पर आरोग्य भारतीय के जिला अध्यक्ष डॉ विक्रम नेगी द्वारा कोविड-19 महामारी बीमारी के संबंध में अनेकों जानकारियां रखी इस अवसर पर जिला प्रचारक दीपक दसौली के आरोग्य मित्र योजना के सह प्रमुख राकेश पुरोहित, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री पवन राठौर बजरंग दल के जिला संयोजक विनोद राणा, सुरेंद्र रावत सहित प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे ।
Related Posts
चोहरा हत्याकांड-हत्या आरोपियों की तलाश में जुटेगी पुलिस की दस टीमें-आई जी
ख़बर शेयर करें – आई जी अपराध एवं कानून व्यवस्था डा वी. मुरुगेशन ने ली आला पुलिस अधिकारियों की बैठक जल्द…
हल्द्वानी-यहां बरसाती नाले ने आबादी की ओर किया अपना रूख,खतरे की ज़द में 25 घर………
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मल्ला ब्यूरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां बरसाती नाले ने…
मोहब्बत में पड़कर घर छोड़कर गयी एक और बेटी, ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलते हुए हुआ था प्यार…..
ख़बर शेयर करें -ऑनलाइन फ्री फायर गेम के जरिए दोस्ती और फिर मोहब्बत में पड़कर घर छोड़ने वाली युवती को…
