काशीपुर-(सुनील शर्मा)किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर उन्होंने किसान कांग्रेस के महानगर कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा चार चरणों में पूरी होगी। पहला चरण खटीमा से शुरू हो चुका है।इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से रूबरू होते हुए राठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। स्थिति यह है कि 10 महीने से देश का अन्नादाता सड़कों पर है। पांच सौ से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं। उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। राठी ने कहा कि पहले चरण में खटीमा से पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में शुरू परिवर्तन यात्रा में अपार जनसमूह उमड़ रहा है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि भाजपा की सरकार उखड़ गई है। इससे पूर्व किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रामनगर रोड पर महानगर किसान कांग्रेस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, अलका पाल, मनोज जोशी, शशांक सिंह, चंद्रभूषण डोभाल, विमल गुड़िया, रोशनी बेगम आदि मौजूद रहे।
Related Posts
कोरोना को लेकर पुलिस ने लालकुआ चेकपोस्ट पर बढाई सख़्ती
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (जफर अंसारी) सरकार की नई गाईड लाईन जारी होने के बाद अब कोरोना को लेकर पुलिस…
प्रधानमंत्री जी की धर्मपत्नी जशोदा बेन मोदी जी के70 वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी -(ज़फ़र अंसारी) एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व…
30 लाख रूपये की चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- 🔶. STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम उत्तराण्ड का वर्ष 2025 में एक बार पुनः नशा तस्करों…
