रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में आहूत कांग्रेस की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए समस्त कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया है | शर्मा ने कहा कि जनसभा को सफल बनाने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल ,युवक कांग्रेस ,एनएसयूआई किसान कांग्रेस , असंगठित कांग्रेस ,अल्पसंख्यक कांग्रेस, यूथ सेवादल के साथ-साथ निगम पार्षद ,,ग्राम प्रधान ,बीडीसी मेंबर ने अपनी पूरी ताकत लगाई थी और उसके परिणाम स्वरूप रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में आहूत विशाल जनसभा जबरदस्त कामयाब रही | शर्मा ने कहा कि जनसभा में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और वह उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेषकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हैं | शर्मा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है और 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी | शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की तारीफ की है |
Related Posts
चोरों के हौसले बुलंद , दो दुकानों में किया हाथ साफ़
ख़बर शेयर करें – सुल्तानपुर पट्टी – (मोहम्मद आसिफ) सुल्तानपुर पट्टी में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं,…
कांग्रेस महेश शर्मा की सपोर्ट में आए प्रकाश जोशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया
ख़बर शेयर करें – कालाढुंगी-(जुबेर आलम) कांग्रेश महेश शर्मा की सपोर्ट में आए झारखंड प्रभारी प्रकाश जोशी को झारखंड प्रभारी…
राजकुमार ठुकराल ने संकीर्तन सभा में पहुंचकर संकीर्तन सुना और भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- वार्ड नंबर 05 मुखर्जी नगर में राधा कृष्ण महानाम संकीर्तन सभा कमेटी द्वारा आयोजित अखण्ड नाम…
