द्रोण वाटिका कॉलोनी को मिलेगा पेयजल संकट से राहत, पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू

ख़बर शेयर करें -

द्रोण वाटिका कॉलोनी को मिलेगा पेयजल संकट से राहत, पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। रविवार को क्षेत्र में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ एवं वार्ड-59 के पार्षद संजीव बंसल ने नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि नागरिकों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि द्रोण वाटिका कॉलोनी में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसे देखते हुए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।

पार्षद संजीव बंसल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लगातार मांग और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद यह परियोजना धरातल पर उतर सकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य पूर्ण होने के बाद कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को नियमित और सुचारु पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी एक बड़ी समस्या बन जाती थी, लेकिन अब इस योजना से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर डीवीआरएस कॉलोनी के अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव, सचिव आरके शर्मा, सहसचिव आनंद सिंह नेगी, संरक्षक प्रेम सिंह चौहान, चंदन कुमार झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जल संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश भी दिया गया।

समारोह में बीके श्रीवास्तव, अनिल दत्त शर्मा, कृष्णा तोमर, हेमंत पोखरियाल, पुष्कर सिंह रावत, प्रशांत कुमार विश्वास, जबर सिंह राणा, मृत्युंजय विश्वास, बलराज कृष्ण दीक्षित, मुकेश चंद्र वर्मा, लक्ष्मी वर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *