हल्द्वानी – (हिमानी बिष्ट) आरटीओ रोड पर एक भयानक हादसे ने अंजाम दिया है इस दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने एक महिला को कुचल दिया मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया टक्कर से ठीक पहले मां ने गोद में पकड़े 10 महीने बेटे को झाड़ियों में फेंक दिया था | थाना नवाबगंज बरेली का मूल निवासी किशनपाल लामाचौड में किराए के मकान में परिवार संग रहता है किशन यहां पोल्ट्री फॉर्म में काम करता है | रविवार को उसे अपने भाई के यहां रुद्रपुर जाना था किशनपाल के भाई की तबीयत खराब थी | भाई का हाल जानने के बाद परिवार बाइक पर ही वापस घर को लौटने लगा इसी दौरान एक अनहोनी घट गई | आरटीओ रोड पर आरटीओ कार्यालय से कुछ दूर पर ही सामने से एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशन की पत्नी निर्मला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 3 साल की बेटी सुनैना घायल हो गई 10 महीने का बेटा टक्कर से ठीक पहले अपनी मां की गोद में था गनीमत रही कि खौफनाक स्थिति में मां ने अपने बच्चे का ख्याल किया और उसे कुछ सेकंड पहले ही झाड़ियों की तरफ फेंक दिया मगर अफसोस कि दोनों मासूम बच्चों के सामने मां ने दम तोड़ दिया बाद में बेटी सुनैना को जिला अस्पताल ले जाया गया हादसे से सदमे में आए किशनपाल के मुताबिक हादसा दर्दनाक था निर्मला ने गोद में 10 महीने के बेटे देव को पकड़ा हुआ था जैसे ही डंपर ने बाइक को टक्कर मारी निर्मला ने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे झाड़ियों में फेंक दिया मगर वह खुद ना बच सकी |
Related Posts
कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में हुई चोरी,,,जायजा लेने पहुंचे सी ओ
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी (जफर अंसारी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 14 फरवरी को हुई चोरी की घटना का जायजा लेने…
जिला पंचायत प्रत्याशी ने ठोकी ताल,जिला पंचायत उपचुनाव को लेकर अब सरगर्मियां हो गई तेज…..
ख़बर शेयर करें -हल्दूचौड़-जिला पंचायत चुनाव के लिए मोहित गोस्वामी ने ठोकी ताल जग्गी बांगर जिला पंचायत उपचुनाव को लेकर…
(अजब गजब) डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित, अंतिम संस्कार से पहले महिला हो गई जिंदा….
ख़बर शेयर करें -उत्तरप्रदेश- जाको राखे साइयां मार सके न कोई ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में…
