रुद्रपुर – (वसीम हुसैन) रुद्रपुर में एक अज्ञात युवती की हत्या करके शव कल्याणी नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने युवती की लाश बरामद कर ली है। पुलिस को किसी ने बोरे में बंद लाश नदी में पड़े होने की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो बोरे में 28-29 साल की युवती की लाश मिली। युवती के हाथ पैर बंधे हुए थे और शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। यह माना जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव को फेंका गया है। लाश पहाड़गंज और रम्पुरा के बीच कल्याणी नदी में मिली। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की शिनाख्त होने पर ही पुलिस कातिल तक पहुंच सकेगी मामले की जांच जारी है।
Related Posts
शराब पीकर वाहन चलाकर दुर्घटना करने पर 2 चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 वाहन भी किया सीज……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- 1- दिनांक 21-12-2023 को खैरना चौकी प्रभारी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा वाहन चेकिंग के…
ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने करी पटवारी/लेखपाल परीक्षा की तैयारियां,परीक्षा के दौरान लागू रहेगी धारा 144…..
ख़बर शेयर करें -पटवारी/लेखपाल परीक्षा कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर ,युद्धस्तर पर की तैयारियां….. उधम सिंह नगर- ज़िलाधिकारी…
व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी,मृत्यु के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस…
ख़बर शेयर करें – रामनगर-आपको बता दे कि रामनगर क्षेत्र के तुमड़िया डाम सेकेंड मालधन चौड़ में उस समय सनसनी…
