रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा जो महिलाएं कांग्रेस के साथ जुड़ रही हैं उन्हें 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरा सम्मान दिया जाएगा | शर्मा ने महिलाओं का के कहा कि वह निष्ठा ,लगन ,समर्पण और ईमानदारी के साथ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें | शर्मा आजाद नगर ट्रांजिट कैंप में महिला कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित कर रही थी इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने शर्मा और महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर आजाद नगर निवासी उर्मिला देवी को वार्ड महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया बैठक की अध्यक्षता पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील मंडल ने की इस अवसर पर नीलम ,कांति ,सुनीता, किरण ,गीता, रानी ,अनीता देवी ,बबली ,बीना देवी ,डोली , नीरू देवी ,सीमा ,तुलसी ,मेघना ,मीनू ,कल्पना ,शारदा, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं |
Related Posts
देशभर के साथ साथ प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर गणतंत्र दिवस मनाया गया,, विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया|
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) देशभर के साथ साथ प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर गणतंत्र दिवस मनाया गया।…
वार्ड पांच में नहीं हो रही पानी की सप्लाई, आपरेटर पर लगाया भेदभाव का आरोप, वार्ड के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी। (ज़ुबैर आलम) शहर में लड़खड़ाई पेयजल आपूर्ति से लोग बेहाल हो गए हैं। लोगों ने पेयजल…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में साथ खड़ी हूं-मीना शर्मा…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की…
