लालकुआं -(ज़फ़र अंसारी) लालकुआं के वीआईपी गेट बंगाली कॉलोनी निवासी तपन राय पुत्र बापी राय के बीड़ी के लघु उद्योग में अचानक आग लग गई। जब तक आस पास के लोगों ने आग को बुझाया तब तक आग में लाखों रुपए की नगदी और बीड़ी के बंडल जलाकर राख हो गये । तपन के अनुसार फैक्ट्री में लगी आग में डेढ़ लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपए की बीड़ी के बंडल जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया | और उच्चाधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर सूचित किया । इधर मौके पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने पीड़ित को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट वरिष्ठ मंत्री नेता हरिश चंद्र दुर्गापाल समेत तमाम लोगों ने पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की | पीडि़त ने कोतवाली पहुँच कर लिखित में शिकायत दर्ज करायी |
Related Posts
भाजपा शासन में महिलाओं पर बढ़ती घटनाओं के विरोध में किया गया उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल जी की अध्यक्षता में कांग्रेस जनो द्वारा उत्तरावर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत और नेपाल के बीच बह रही काली नदी में,शुरू हो रही रिवर राफ्टिंग का किया अपने हाथो से शुभारंभ……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले का शुभारंभ के साथ काली नदी में दस दिवसीय एक…
कुमाऊं कमिश्नर ने किया अश्वनी होटल का निरीक्षण, बोले- बिना अनुमति बनाया आलीशान रेस्टोरेंट, होगा सील…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल में इन दिनों जिला विकास प्राधिकरण से व्यवसायिक भवनों की आंशिक मरम्मत की अनुमति लेकर…
