काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने भाजपा पर सीधा निशाना साधा | उन्होंने कहा वर्ष 2013 में मोदी सरकार ने महंगाई को मुद्दा बनाया था लेकिन आज यही सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल, गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही मूलवृद्धि पर भाजपा सरकार अंकुश लगाने में फेल साबित हुई है। कोरोना संक्रमण की विभिन्न समस्याओं और परिस्थितियों से अभी तक देश की जनता संघर्ष कर रही है। मोदी सरकार की हिटलर शाही रवैया और फैसलों से व्यापारी वर्ग, आम आदमी वर्ग, देश का अन्नदाता किसान भाई, मजदूर वर्ग और देश की महिलाओं की रसोई पर महंगाई का चाबुक धना धन पड़ रहा है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता की परेशानियों का निराकरण करने के बजाय, देश में महंगाई का खुला तांडव मचा कर जनता में त्राहि मचा रही है। केंद्र में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने महंगाई पर काबू किया गया था | देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पहले पायदान पर थी लेकिन अब भाजपा शासन में देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ने देश की जनता और प्रदेश की जनता से आवाहन किया है कि भाजपा की गूंगी और बहरी सरकार को नकारते हुए जनता-जनार्धन एक बार पुनः कांग्रेस को समर्थन स्वरूप आशीर्वाद दें तभी देश का समूचा विकास होना संभव है ।
Related Posts
घर में रखे सिलेंडर में आग लगने के कारण फटा सिलेंडर, आग में झुलसे 5 लोग…….
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-मंगलवार को थाना ट्राजिट कैम्प जगतपुरा वार्ड नम्बर 3 मे शार्ट सर्किट की वजह से…
मकर संक्रांति पर कंबल वितरित किए……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय व पंचकर्म केंद्र सिमलचौड़ में कार्यक्रम का…
बूथ का कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नींव- प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट……
ख़बर शेयर करें -लगातार पूरे जिले में विधानसभा वार बूथ सशक्तिकरण अभियान की ले रहे बैठक महेंद्र भट्ट…. रुद्रपुर- उधम…
