रुद्रपुर– (एम सलीम खान) सितारगंज के शक्ति फार्म क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सूखी नदी/ वैगुल नदी का जलस्तर बढ जाने के कारण उसके अंतर्गत आने वाले ग्राम अरविन्दनगर न0 7,8,9 और ग्राम राजनगर में बाढ़ आ गयी । बाढ़ के आने से 95 परिवार के लोग पानी की चपेट में आ गये | जिसके बाद कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक और जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आपदा राहत संबंधी निर्देशानुसार राहत-बचाव का कार्य शुरू कर बाढ में फंसे बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चो को रेस्कयू किया | सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानूमय ने पुलिस फोर्स के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था । जिसके बाद रेस्कयू में लगभग सभी परिवारों के 300 लोगों को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया गया। बाढ़ से प्रभावित लोगों को ग्राम पंचायत, अरविन्दनगर की प्राथमिक पाठशाला, बरूवाबाग झाडी प्राथमिक स्कूल और राहत शिविरों में ड्यूटीरत आईआरबी पुलिस और पुलिस के वाहनों से सकुशल पहुंचाया गया ।
Related Posts
कोटद्वार वेटरन प्रीमियर लीग (KVPL 2023) का पहला सेमीफाइनल सिद्धबली क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- कोटद्वार महादेव क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट महासंग्राम कोटद्वार वेटरन प्रीमियर लीग (KVPL 2023) का पहला सेमीफाइनल…
ख़बर शेयर करें -समाचार प्लस लाइव | रुद्रपुर के जगतपुरा में युवक ने की आत्महत्या रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले…
उधम सिंह नगर सीपीयू पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल,घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर –(शादाब हुसैन) रुद्रपुर डीडी चौक पर कार और स्कूटी की टक्कर होने से स्कूटी सवार गंभीर…
