देहरादून– (एम.सलीम खान) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की देर शाम उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत किया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैलीकॉप्टर से उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तय कार्यक्रम के तहत कल देर शाम दून पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनका स्वागत किया। केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत देहरादून पहुंचे हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। अनुमानित है कि भाजपा की अंदरुनी कलह को सम्पात करने पर अमित शाह संगठन के उच्च नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। इससे पूर्व अमित शाह उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे।
Related Posts
चोरी किए गए रेलवे के समान के साथ RPF में दो को किया गिरफ्तार रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- रेलवे सुरक्षा बल लालकुआं द्वारा रेल संपत्ति चोरी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके…
मालधन चौकी इंचार्ज की लगातार कार्यवाही से अवैध कच्ची शराब माफिया में हड़कम्प
ख़बर शेयर करें -रामनगर (सलीन अहमद) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार चलाये जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में…
हरियाणा से हल्द्वानी लाई जा रही 60 पेटी शराब बरामद कर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-हल्द्वानी पुलिस ने क्रिसमस और 31st में शराब के इस्तेमाल के लिए अवैध रूप से…
