रामनगर– (उधम सिंह राठौर) रामनगर के ग्राम ढिकुली में 6 साल की एक मासूम बच्ची घर के समीप स्थित कोसी नदी के किनारे खड़ी थी लेकिन कोसी नदी का जल स्तर बढ़ा होने के कारण किशोरी का पैर फिसला और पानी के तेज़ बहाव के कारण वह नदी में बह गयी | किशोरी के नदी में बहने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया | मौके पर सूचना मिलने ही पुलिस और फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने रेसक्यू अभियान शुरू कर दिया है। जिसके बाद कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम ढिकुली निवासी इस्लामुद्दीन जोकि ऊंट चलाने का काम करता है, उसकी 6 साल की बेटी आलिया गांव के ही कुछ बच्चों के साथ घर के पीछे स्थित कोसी नदी में मछली मारने गई थी इसी बीच अचानक आलिया का पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में बह गई | पुलिस और परिजनों ने बच्ची की खोजबीन को लेकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
Related Posts
देहरादून साइंस सिटी का प्रदेशभर के स्कूली विद्यार्थियों को कराया जाएगा भ्रमण, सीएम धामी बोले– विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड
ख़बर शेयर करें -देहरादून साइंस सिटी का प्रदेशभर के स्कूली विद्यार्थियों को कराया जाएगा भ्रमण, सीएम धामी बोले– विज्ञान और…
पुलिया के नीचे मिले महिला के शव की शिनाख्त, हत्या की आशंकाक
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- (सुनील शर्मा)काशीपुर काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में बीती सायं जसपुर रोड पर पुलिया के नीचे…
प्रतिबंधित कछुओं के साथ गदरपुर पुलिस ने एक वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार..
ख़बर शेयर करें -थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सायं कालीन गस्त के दौरान चौकी महतोष तिराहे पर मुखबिर खास की…
