कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व केबिनेट मंत्री का स्वागत

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा)  पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के हल्द्वानी निवास पर स्थानीय कांग्रेस जनों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉर्बी के नेतृत्व में यशपाल आर्य का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उन्हें बधाई एवं बुके देकर सम्मानित किया । कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉर्बी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यशपाल आर्य का कांग्रेस में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए भविष्य में होने वाले चुनाव के लिए संजीवनी बूटी के समान है।

उन्होंने कहा कि आर्य का कांग्रेस में आना कार्यकर्ताओं में और ऊर्जा का संचार हुआ है। तथा काशीपुर, बाजपुर, जसपुर एवं तराई में यशपाल आर्य का डंका उनके मृदुल स्वभाव एवं विकास कार्यों के नाम पर बजता है जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस की विजय अवश्य होगी। तथा वह सत्ता में रहते हुए भी स्वयं को भाजपा में दबा सा महसूस कर रहे थे उन्हें भाजपा की कथनी और करनी में अंतर महसूस हुआ। तथा जनता की परेशानियों को समझते हुए उन्होंने विकास परक पार्टी कांग्रेस पर ही विश्वास जताते हुए शामिल हुए यशपाल आर्य के आने से कहा कि यशपाल आर्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस में उनके घर वापसी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य के पार्टी में आने से आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिलेगी।

तथा कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में जीत का परचम लहरायेगी| इस कार्यक्रम में हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉर्बी ,मुक्ता सिंह ,शफीक अहमद अंसारी, सुरेश शर्मा जंगी ,महेंद्र बेदी, जय सिंह गौतम, शशांक सिंह, संजीव कुमार लड्डन, चंद्रभूषण डोभाल, मंसूर अली मंसूरी, सुरेश शर्मा जगीं,राकेश लखेडा ,दीपक काण्डपाल ,रोहित प्रधान, मनोज शर्मा गुड्डू ,संजय ठाकुर, पवन मालवा, गुरनाम सिंह, प्रिंस वाली, लोक चंद, भारत भूषण और तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *