रुद्रपुर (एम सलीम खान) (नगर में निकली भव्य कीर्तन यात्रा जगह जगह हुआ स्वागत) नानकमत्ता गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में गुरुद्वारा प्रबध कमेटी ने गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पज प्यारों की अगुवाई और गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के साथ नगर कीर्तन निकाला। वही नगर कीर्तन का संगत ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। फूलों से सजी पालकी के आगे महिलाएं मार्ग में सफाई करती हुई चल रही थी वही युवा पानी छिड़क रहे थे। पंज प्यारों और गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे संघ ने फूलों की वर्षा की। पालकी के पीछे महिला संगत गुरुवाणी में कीर्तन करते चल रही थी। गुरु नानक इंटर कॉलेज के बैंड की धुन के साथ गुरु नानक इंटर कॉलेज ,बालिका इंटर कॉलेज, ब्राइट अकैडमी सहित अन्य स्कूलों के बच्चे तथा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे संगत ने नगर कीर्तन यात्रा में प्रतिभाग किया। नगर कीर्तन में रणजीत सिंह अखाड़ा की गतका पार्टी ने तलवारबाजी कर हैरतअंगेज करतब दिखाए जो आकर्षण का केंद्र बने रहे। वही दिनेशपुर में भी गुरु साहिब के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी भजन कीर्तन व अरदास के साथ गुरुद्वारा माता साहिब कौर में चल रहे पाठ अटूट लंगर के बाद विधिवत समापन हुआ। गुरद्वारा माता साहिब कौर के सरपरस्त बाबा अमृत सिंह खारा के नेतृत्व में चल रहे नगर कीर्तन के समापन पर उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।
Related Posts
24 घंटे में पुलिस ने किया यहाँ हुए हत्याकांड का खुलासा…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) यह खुलासा मात्र 1 दिन के भीतर किया गया। जिसपर पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने…
हल्द्वानी में हुआ अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन….
ख़बर शेयर करें -राज्य की 15 टीमें लगभग 200 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग…… हल्द्वानी- राज्य स्तरी अंडर 17 बालक हॉकी…
सिलाई कढ़ाई कंप्यूटर प्रशिक्षण करने वाले महिलाओं युवाओं को वितरित किए गए प्रमाण पत्र……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- काशीरामपुर वार्ड 9 में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सिलाई कढ़ाई कंप्यूटर प्रशिक्षण करने वाले महिलाओं…
