रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म) खटीमा में एक हवस के दरिंदे ने क्षेत्र की एक महिला जो मानसिक और शारीरिक तौर पर दिव्यांग है, उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दिव्यांग युवती की मां ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को सौंपी तहरीर के मुताबिक पीड़िता वर्तमान में आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तहरीर में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा है कि गांव के ही एक युवक ने उसकी शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी आयु 25 के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे आठ माह की गर्भवती कर दिया। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि खटीमा में इससे पूर्व भी एक दिव्यांग युवती को हवस के दरिंदे ने अपना शिकार बनाया था। उस समय केन्द्रीय दिव्यांग कल्याण परिषद उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने इस मामले को निर्वात मान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई थी।अब फिर खटीमा में इस तरह की वारदात सामने आई है।
Related Posts
अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए की गयी एबीवीपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
ख़बर शेयर करें – काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई के द्वारा आने वाले…
थाना पंतनगर के नवनियुक्त थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय का प्रेस क्लब ने किया स्वागत
ख़बर शेयर करें -कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पंतनगर…
कांग्रेस पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की गुहार को लेकर पीड़ित ने सौंपा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र…
ख़बर शेयर करें -कांग्रेस पार्षद और उसके परिजनों के जुल्मों से निजात दिलाने की मांग एस एस पी से मिले…
