रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (नानी के घर आएं नाबालिक नाती की संदिग्ध मौत का मामला) किच्छा यहां नानी के घर आएं नाबालिक नाती की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बच्चें की मां,नानी सहित तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को तहरीर में विक्की हलदार निवासी रुद्रपुर ने बताया कि उसने रुपा हलदार से प्रेम विवाह किया था। विकी के अनुसार शादी के बाद उसकी पत्नी रूपा बच्चा पैदा करने को मना करने के साथ ही गर्भपात कराने की धमकी देती थी। 13 जून 2021 को रोकने के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। विक्की के मुताबिक पत्नी रूपा की मामी और मौसी उसके रुद्रपुर स्थित आवास पर आए और वह लोग पत्नी रूपा तथा नवजात बच्चे को अपने साथ किच्छा ले गए। इसके बाद उसकी पत्नी ससुराल वापस नहीं आई। विक्की के अनुसार तेरा 14 नवंबर की मध्य रात्रि को रूपक रिश्तेदारों ने फोन करके बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी पत्नी रूपा बंगाली कॉलोनी पंजाबी मोहल्ला रूपा की मां दीपाली सिंह एवं ग्राम जगदीशपुर थाना दिनेशपुर निवासी सोनी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Related Posts
प्रदेश का पहला डिजिटल बैंक बनेगा उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक अल्मोड़ा…..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड राज्य में प्रदेश का पहला डिजिटल सहकारी बैंक बनेगा…. हल्द्वानी- सभी समितियों में सीएससी सेंटर के…
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्कूली बालिकाओं के लिए किया गया पोषण दिवस का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घमंडपुर कोटद्वार में अमेरिकन इंडियन फाऊंडेशन के तत्वाधान में स्कूली बालिकाओं के…
जनपद में शीघ्र शुरू होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट……
ख़बर शेयर करें -कुल 1546.91 करोड की लागत से तैयार होंगी चारों योजनाएं प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर होगी पानी…
