रुद्रपुर (एम् सलीम खान) शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने का संगीन मामला सामने आया है, पीड़ित युवती ने थाना नानकमत्ता पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, खबर के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिन्दु खेड़ा निवासी एक युवती ने थाना नानकमत्ता पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साल 2018 में उसकी मंगनी थाना नानकमत्ता क्षेत्र निवासी लखविंदर सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम मटिया के साथ तय हुई थी, इस दौरान लखविंदर सिंह का उसके घर आना जाना शुरू हो गया लखविंदर सिंह ने करीब तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर युवती के परिजनों से पांच लाख रुपए नगद लेकर जापान चला गया, इस दौरान भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रह वही लखविंदर पिछले माह जापान से वापस लौटा और उसने अन्य किसी लड़की से शादी कर ली, युवती को जब इस बात की सूचना मिली तो उसने आरोपी युवक की मां से संपर्क किया, लेकिन आरोपी की मां उसे बचचलन होने के आरोप लगाने लगी, जिसके बाद पीड़ित युवती ने थाना नानकमत्ता पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग,की वही एस ओ केसी आर्या ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है
Related Posts
सुहानी नेगी का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार की निवासी सुहानी नेगी के उत्तराखंड अंडर…
अवैध खनन करने वालों पर पौड़ी पुलिस कप्तान सख्त, पौड़ी पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त 02 ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- अवैध खनन की रोकथाम हेतु जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस…
उत्तराखंड देहरादून में हुआ ‘युनाइटेड वी प्ले’; का ट्रायल…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- पूरे भारत में फुटबॉल ट्रेनिंग और टैलेंट डेवलपमेंट के लिए अपोलो टायर्स द्वारा आयोजित व मेनचेस्टर…
