रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कोतवाल धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सिडकुल ढाल में संचालित होटलों और ढाबों पर एका एक छापेमारी कर दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस जब इन होटल और ढाबों में छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां वहां जमकर जाम छलक रहें थे। पुलिस को देख शराब के शौकीनों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देख शराब में डूबे लोग वहां से भाग खड़े हुए। वही पुलिस ने होटल और ढाबों के संचालकाें पर कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे और सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए भविष्य में होटलों और ढाबों में शराब पिलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एस एच ओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से यहां संचालित होटलों और ढाबों में शराब पिलाने की शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक दर्जन होटलों और ढाबों का चालान किया है। वही उन्होंने भविष्य में शराब पिलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।इस दौरान एस आई मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Related Posts
दहेज़ में बुलेट बाइक और तीन लाख रुपये नहीं मिले तो, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक….
ख़बर शेयर करें -लोनी- थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में महिला को निकाह के चार महीने बाद ही पति ने…
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण के संयुक्त तत्वाधान में किया गया आभा आई०डी०, आयुष्मान कार्ड एवं रक्तदान शिविर का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -थलीसैंण- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण-पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग उत्तराखण्ड एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण के संयुक्त तत्वाधान…
अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
ख़बर शेयर करें -काशीपुर– (एम.सलीम खान) काशीपुर में एक वारदात सामने आई है, जहाँ अदालत ने एक आरोपी के खिलाफ…
