रुद्रपुर-(एम सलीम खान) (शीत लहर से बढ़ी ठंड लोगों ने किए ठंड से बचने के उपाय) रुद्रपुर रविवार के दिन सूरज के दर्शन के बाद ठंड से सिकुड़ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वही रात को पारा गिरने से ठिठुरन महसूस की गई। सुबह तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वही सुबह से ही कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले लिया। जिसके चलते वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अगली सुबह कोहरे की धुंध छाई रही। वही करीब दस बजे के बाद हल्की धूप खिलने से कुछ राहत महसूस की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह के अनुसार रविवार के बजाय सोमवार को तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की गई। उनके मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही सोमवार को धूप खिलने से अधिकतम 20 और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शीत लहर के चलते आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा हो सकता है। मंगलवार और बुधवार को भी ठंड बढ़ने के आसार हैं।
Related Posts
यहाँ 2 दिन की बारिश ने नगर निगम और भाजपा सरकार के विकास की दावों की खोली पोल……….
ख़बर शेयर करें -आप अंदाजा लगा नही सकते हैं कि रोड में गड्ढे हैं या गड्ढे में रोड रुद्रपुर-रुद्रपुर में…
वेड इन उत्तराखंड’ अभियान से बढ़ेगा रोजगार, उत्तराखंड बनेगा ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन: सीएम धामी
ख़बर शेयर करें -‘वेड इन उत्तराखंड’ अभियान से बढ़ेगा रोजगार, उत्तराखंड बनेगा ग्लोबल वेडिंग डेस्टिनेशन: सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…
जिलाधिकारी ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा, वितरित की निःशुल्क पुस्तकें….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर पीएम राजकीय प्राथमिक…
