रुद्रपुर- (एम सलीम खान) रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की एक पाश कालौनी में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चलें। नगर की गांधी कालोनी वार्ड 27 में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। वही एक पक्ष तलवारें और लोहे की रॉड लेकर दूसरे पक्ष पर हमलावर हो गया। जानकारी के मुताबिक सीर गोटियां और गांधी कालोनी के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीर गोटियां के युवक हाथों में लोहे की रॉड और लाठी डंडे लेकर गांधी कालोनी के छत्तरी चौक पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के युवकों पर हमला बोला दिया। जिसमें बाद दूसरा पक्ष भी घरों से तलवार और लाठी डंडे लेकर उन पर हमलवार हो गया। यह देख वहां भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। आरोप है कि सीर गोटियां के युवकों ने गांधी कालोनी में घरों में घुसकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें कुछ महिलाओं को चोटे आई है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने वार्ड वासियों से मामले की जानकारी ली। एक पक्ष ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
Related Posts
विधायक संजीव आर्य ने कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्र को जन्मदिन के अवसर पर दी सड़क की सौगात।
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी।(शाकिर हुसैन) शनिवार को नैनीताल के विधायक संजीव आर्य के जन्मदिन पर उनके अथक प्रयास से कोटाबाग…
एस एस पी एएसपी और सीओ को जारी हुए आदेश हफ्ते में दो दिन डीआईजी कुमाऊं स्वयं सुनेंगे जन समस्याएं
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम् सलीम खान) न्याय के लिए खुले रहेंगे डीआईजी आवास के द्वार (कुमाऊं का हर पुलिस…
सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ 38 लाख जारी, 200 शौचालय भी बनेंगे
ख़बर शेयर करें -हल्दूचौड़ – (जफर अंसारी) लालकुआं के विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने बताया कि शासन ने लोक निर्माण…
