221 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री धामी ने कहा- युवा हैं उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

  • 221 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री धामी ने कहा- युवा हैं उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

देहरादून। मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है। इन नियुक्तियों से हजारों परिवारों में खुशियां आई हैं और युवाओं में बेहतर भविष्य का विश्वास मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा राज्य की सबसे बड़ी शक्ति है और सरकार पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता तथा प्रतिबद्धता के साथ रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री , , , विधायक तथा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।