मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम सभागार में विकास यात्रा प्रदर्शनी आयोजित

ख़बर शेयर करें -

मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा : प्रदीप बत्रा

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम सभागार में विकास यात्रा प्रदर्शनी आयोजित

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को नगर निगम सभागार में विकास यात्रा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री , भाजपा जिलाध्यक्ष , विधायक एवं महापौर ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को दर्शाने वाले चित्रों का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में राष्ट्र निर्माण, किसान एवं गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं एवं उपलब्धियों को चित्रों और जानकारियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना से प्रेरित यह कालखंड विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। यह प्रदर्शनी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की परिवर्तनकारी यात्रा का सजीव चित्रण है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देशभर में आयोजित की जा रही यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में गरीब कल्याण, किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए नए अवसर, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, डिजिटल परिवर्तन और आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधान सेवक की भावना के साथ कार्य करते हुए देश को विकास और सुशासन की नई दिशा प्रदान की है।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हेडलाइन:

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *