सीएम धामी के निर्देशों का असर, गड्ढामुक्त सड़कों के साथ नैनीताल-रामपुर हाईवे के निर्माण ने भी पकड़ी रफ्तार
ऊधम सिंह नगर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार का जोर केवल सड़कों को गड्ढामुक्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि हाईवे निर्माण कार्यों को भी गति देने पर है।
इसी कड़ी में नैनीताल-रामपुर हाईवे पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। बेहतर सड़कें और सुगम यातायात आम जनता की जरूरत हैं। हाईवे निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार की प्राथमिकता सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाकर विकास कार्यों को गति देना है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर हैं कि निर्माण कार्य समय पर पूरा होकर कब तक सफर को और आसान बनाता है।
