SIR पर कांग्रेस-INDI गठबंधन पर बरसे CM धामी, बोले— राजनीतिक हताशा में फैला रहे भ्रम! 

SIR पर कांग्रेस-INDI गठबंधन पर बरसे CM धामी, बोले— राजनीतिक हताशा में फैला रहे भ्रम!

 

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस और INDI गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि SIR का विरोध कांग्रेस की राजनीतिक हताशा का परिचायक है।

 

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल का इतिहास देखे, उस समय भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया होती थी। आज उसी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर कांग्रेस दोहरे मापदंड अपना रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित हो सके।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं और पारदर्शी चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।