खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश!

खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश!

 

समाचार प्लस लाइव:उत्तराखंड | ऊधम सिंह नगर | खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी शिकायतें और विभिन्न समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए जनता को राहत पहुंचाना जरूरी है।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।