काशीपुर- (सुनील शर्मा) 63-विधानसभा क्षेत्र काशीपुर के ग्राम बघेलेवाला में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस सरकार ने जो योजनाएं संचालित की गई थीं, उन योजनाओं को राज्य में की भाजपा सरकार ने पूरी तरह बंद कर दिया। इससे जनता को इन योजनाओं का लाभ न मिल पाने से उनमें रोष है। आशीष अरोरा बॉबी ने उत्तराखंड में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का आहवान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर तमाम कल्याणकारी योजनाएं पुनः शुरू करने के साथ ही नई योजनाएं भी संचालित की जाएंगी। उन्होंने बीस वर्षों में काशीपुर का विकास अवरुद्ध करने के लिए भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा पर जमकर निशाना साधा और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आहवान किया। बैठक में सुरेश, गनेशी, चाऊराम, सूरजपाल, जोगेंद्र, गजराज सिंह, उदयराज आदि समेत जयसिंह गौतम, मंसूर अली मंसूरी, चंद्रशेखर प्रजापति, मनोज शर्मा गुड्डू, संजय ठाकुर, किशनलाल अरोरा खैराती, विपिन राजा, सईद खान, सुरेंद्र सागर, जसवंत सिंह ग्वाल व गुरनाम सिंह आदि कांग्रेसी थे।
Related Posts
मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण …
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-बुधवार16 जून 2022- मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई द्वारा बुधवार दिनांक 16. 06.2022 की प्रातः 08:00…
दुखद : भाजपा युवा मोर्चा के मडंल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में निधन
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- (वंदना गुप्ता)भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया…
SSP NAINITAL के नेतृत्व में ड्रग्स फ्री देवभूमि का सपना हो रहा साकार……
ख़बर शेयर करें -नशे के सौदागरों को नैनीताल पुलिस लगातार कर रही है गिरफ्तार……. हल्द्वानी- नशीले इंजेक्शनों के माध्यम से…
